सिवाना सेवा समिति, सूरत के अध्यक्ष पद पर श्री सुरेश चोरड़िया सर्वसम्मति से निर्वाचित

सिवाना सेवा समिति, सूरत की वर्ष 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हाल ही में सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री सुरेश चोरड़िया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। यह निर्णय समिति के सभी सदस्यों की पूर्ण सहमति और विश्वास के आधार पर लिया गया, जो उनके नेतृत्व, समर्पण और समाज के प्रति निरंतर सेवाभाव को प्रमाणित करता है।
श्री सुरेश चोरड़िया सूरत में प्रवासित गढ़ सिवाना (बाड़मेर, राजस्थान) मूल के एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में आप वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिवाना में मंत्री पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं आप श्री सूरत प्रसिद्ध अभिषेक टेक्सटाइल मार्केट के उपाध्यक्ष भी है और संगठनात्मक कार्यों में गहरी रुचि रखते हैं।
आपका सेवाभाव सिर्फ एक संस्था तक सीमित नहीं रहा — श्री चोरड़िया राजस्थान जैन सेवा समिति, सूरत में कई बार चुनाव अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं। निष्पक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता के कारण वे सभी संस्थाओं में आदर एवं सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं।
“काम के धुनि” के रूप में पहचाने जाने वाले सुरेशजी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, व्यवहार कुशलता एवं सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति ने उन्हें हर वर्ग में लोकप्रिय बनाया है।
सिवाना सेवा समिति के इस नए कार्यकाल में समिति के उद्देश्यों — सामाजिक सहयोग, सांस्कृतिक आयोजन, धार्मिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देना तथा समाजजनों को एकजुट रखना — को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा, ऐसा सभी सदस्यों को विश्वास है।
समिति के निवर्तमान अध्यक्ष श्री सोहनजी गुलेच्छा एवं पूरी कार्यकारिणी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि श्री सुरेश चोरड़िया के नेतृत्व में समिति नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।