सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
विशाल कावड़ पदयात्रा रविवार को
सूरत-श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम द्वारा सावन मास के उपलक्ष में विशाल कावड़ पदयात्रा का आयोजन रविवार, दो अगस्त को किया जाएगा। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल रुंगटा ने बताया की इस अवसर पर सुबह सवा सात बजे से नानपुरा स्थित नावड़ी ओवरा से कावड़ पूजन के पश्चात यात्रा शुरू होगी। यात्रा झाँकी, डीजे, बैंड-बाजा आदि के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए वीआईपी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम आएगी। जहाँ सभी भक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे।
ट्रस्ट के सचिव शिवप्रसाद पोद्दार ने बताया कि सावन मास के उपलक्ष में मंदिर में भक्तों द्वारा तीस जुलाई से अढ़ाईस अगस्त तक प्रतिदिन गृभ ग्रह में रुद्राभिषेक का आयोजन शाम सवा चार बजे से किया जाएगा।



