सावन मेले के पहले दिन उमड़ी महिलाओं की भीड़

सूरत-अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन गुरुवार से सिटी-लाईट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के पंचवटी हॉल में किया गया।
मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व धारासभ्य झंखना बेन पटेल एवं अतिथि विशेष के रूप में अशोक कानूनगो उपस्थित रहें।
संघ की अध्यक्षा ज्योति पंसारी एवं सचिव वीणा बंसल ने बताया कि सावन मेले का आयोजन “डोनेट ऑर्गन सेव लाइफ” थीम पर किया गया।
मेले के पहले दिन ही महिलाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। मेले का आयोजन समाज की महिलाओं द्वारा उनके अंदर छिपी हुई उधमिता व हुनर का प्रदर्शन करने के किए किया गया। अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न तरीको के डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी व अन्य आर्ट- क्राफ्ट वर्क, आगामी रक्षाबंधन के मद्देनजर आकर्षक डिजाइन राखी इत्यादि का मनमोहक कौशल प्रदर्शन आदि का सर्व समाज से भारी संख्या में उपस्थित महिला विजीटर्स हेतु मुख्य आकर्षण रहा।
आयोजन के दौरान मंच का संचालन स्नेहलता कादमावाला एवं रीना गाड़ोदिया ने किया। इस मौके पर संघ की पदमा तुलस्यान, शशि डालमिया, सुमन अग्रवाल, उमा जालान, सोनल मित्तल सहित अग्रवाल समाज की अनेकों इकाइयों की महिला सदस्या उपस्थित रहीं। संघ द्वारा सभी का सम्मान किया गया।



