सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अक्षर टाउन में पूज्या विराग साधना जी म.सा. आदि ठाणा-3 का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा, देशभर से पहुंचे करीब 1300 अतिथि

सूरत। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अक्षर टाउन के तत्वावधान में पूज्या विराग साधना जी म.सा., तप कोमुदि संयम साधना जी म.सा. एवं व्याख्यानी डॉ. लक्षित साधना जी म.सा. आदि ठाणा-3 का भव्य चातुर्मास प्रवेश समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल मादरेचा ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं की जयकारों के बीच आयोजित इस समारोह में सूरत सहित देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अतिथि शामिल हुए।

प्रातः 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अक्षर टाउन स्थानक पहुंची। यहां धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवयुवक मंडल ने प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

समारोह में ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा, गुजरात शाखा के चेयरमैन लक्ष्मीलाल नाहर, अध्यक्ष संपत खाबया, महामंत्री विनोद धोका, समाजसेवी पारसमाल कोठारी, हुकमीचंद कोठारी, प्यारचंद कोठारी, महिला शाखा गुजरात की कोषाध्यक्ष कंचन मेहता सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 1300 अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संघ के हस्तीमल धोका ने बताया कि पूरे चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रार्थना, प्रवचन, जाप, धर्मचर्चा, प्रतिक्रमण तथा विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में वर्धमान युवा मंच के अध्यक्ष राहुल भोगर, शील महिला मंडल की अध्यक्ष मंजु लोढ़ा, आदर्श बहू मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी मुणोत, गुरु पुष्कर देवेंद्र कन्या मंडल की अध्यक्ष नूतन चपलोत सहित देवीलाल लोढ़ा, वसंत सिंघवी, वसंत सोलंकी, भावेश भोगर, मांगीलाल पुनमिया, विधि तलेसरा, राजू चपलोत, लवीश सिंघवी तथा संघ की पूरी कार्यकारिणी और सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button