businessUncategorizedसूरत सिटी

SGCCI की प्लास्टिक एंड पैकेजिंग कमिटी में ओमप्रकाश गोयल बने सदस्य

नियुक्ति पत्र सौंपा गया, उद्योग हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का जताया संकल्प

सूरत। दी साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) ने सूरत टेक्सटाइल पैकेजिंग एसोसिएशन से जुड़े तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय ओमप्रकाश गोयल को प्लास्टिक एंड पैकेजिंग कमिटी का सदस्य नियुक्त किया है।

सोमवार शाम चैंबर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में SGCCI के अध्यक्ष अशोकभाई जीरावाला के मार्गदर्शन में प्लास्टिक एंड पैकेजिंग कमिटी के ग्रुप चेयरमैन राजेंद्रभाई लालवाला तथा कमिटी चेयरमैन किशोरभाई वाघानी ने ओमप्रकाश गोयल को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति के बाद ओमप्रकाश गोयल ने SGCCI के अध्यक्ष अशोकभाई जीरावाला, ग्रुप चेयरमैन राजेंद्रभाई लालवाला, कमिटी चेयरमैन किशोरभाई वाघानी सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कमिटी के सदस्य के रूप में प्लास्टिक एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के विकास तथा व्यापारिक हितों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि SGCCI के नेतृत्व में उद्योग जगत के हितों को आगे बढ़ाने और प्लास्टिक एवं पैकेजिंग क्षेत्र के समग्र विकास में कमिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button