Textileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

BMCM में ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

इंटीग्रेटेड MBA और MCA के नवप्रवेशी छात्रों का किया गया स्वागत

सूरत। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी (BMU) के अंतर्गत संचालित भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (BMCM) में इंटीग्रेटेड MBA एवं इंटीग्रेटेड MCA के नवप्रवेशी छात्रों के लिए शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 से पांच दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. रामाकुमार अंबातिपुडी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में BMU के एकेडमिक डीन डॉ. संजय बुच ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने, प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करने तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की कुंजी है।

BMCM की डायरेक्टर डॉ. श्वेता कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MBA एवं MCA विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत संस्कृति, विभिन्न सुविधाओं और करियर के अवसरों से परिचित कराना है, ताकि वे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और उत्साह के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा की सफल शुरुआत कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button