businessगुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय सावन संगिनी मेले का भव्य आयोजन

सूरत। श्री माहेश्वरी महिला मंडल सूरत की ओर से सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में दो दिवसीय सावन संगिनी मेले का शुभारंभ गुरुवार, 17 जुलाई से हुआ। मेले का उद्घाटन निवर्तमान अध्यक्ष व संयोजिका श्रीमती इन्दिरा साबू तथा भूतपूर्व अध्यक्षों द्वारा विधिवत किया गया।

मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता दरगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में मुंबई, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर सहित विभिन्न शहरों के व्यापारियों ने अपने स्टॉल लगाए। मेले में ज्वेलरी, डिजाइनर राखियां, साड़ियां, सूट, चादरें, होम डेकोर आइटम्स, रियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स और तोरण आदि की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध रही। समाज की जरूरतमंद बहनों को प्रोत्साहन स्वरूप कुछ स्टॉल निशुल्क प्रदान किए गए।

इस बार मेले में कुल 95 स्टॉल लगाए गए, जिन पर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। दिनभर खरीददारों की भीड़ बनी रही और माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

मंडल की सचिव श्रीमती सारिका चांडक ने बताया कि यह मेला पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और मेले से प्राप्त आय का उपयोग समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग हेतु किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button