सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

ग्रीन वेली परिवार की श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा उत्साह

सूरत। ग्रीन वेली परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मेहंदीपुर धाम से प्रारंभ होकर ग्रीन वेली कथा स्थल तक पहुँची, जिसमें महिला-पुरुष एवं परिवार के सभी सदस्य भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए शामिल हुए।

दोपहर में उदयपुर से पधारे पूज्य पुष्कर दास जी महाराज ने ग्रीन वेली हॉल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान महाराज ने भगवान की महिमा, भक्ति और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button