सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

नटखट कानूडो स्पोर्ट्स क्लब की दही हांडी तालीम का शुभारंभ, युवाओं ने दिखाए रोमांचक करतब

सूरत। पांडेसरा स्थित नटखट कानूडो स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आगामी जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर दही हांडी की तालीम का शुभारंभ उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कर्मयोगी सोसायटी, विभाग-3 में आयोजित “उत्सव प्रारंभ” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और बच्चे शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान क्लब के बच्चों और युवाओं ने आकर्षक करतबों का प्रदर्शन करते हुए चार परत वाली मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर आई भवानी बीट्स की जोशीली धुनों पर क्लब के सदस्यों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि नटखट कानूडो स्पोर्ट्स क्लब पिछले कई वर्षों से पांडेसरा क्षेत्र में दही हांडी महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी भव्य दही हांडी उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए नियमित तालीम शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button