सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अमावस्या पर श्री श्याम भक्त मित्र मंडल व लायंस क्लब का सेवा अभियान

300 जरूरतमंदों को भोजन, 300 बच्चों को नोटबुक वितरित

सूरत। श्री श्याम भक्त मित्र मंडल, सूरत एवं लायंस क्लब ऑफ सूरत अथवा लाइंस के संयुक्त तत्वावधान में अमावस्या के अवसर पर सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से दो स्थानों पर विशेष सेवा अभियान आयोजित किया गया।अभियान के तहत पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। वहीं नवागांव स्थित विनोबा भावे स्कूल में 300 विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित कर उनकी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन दिया गया।

संस्था एवं क्लब के अध्यक्ष प्रमोद पिपराली ने बताया कि दोनों संस्थाएं “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत को अपनाते हुए निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन (ZC) जुगलजी कारवां, अमित जैन, रमेश चोपड़ा, सुरेंद्र सुराणा सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवा के इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button