सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी खेल महोत्सव 2026 में बॉक्स क्रिकेट कार्निवल का रोमांच

16 पुरुष व 4 महिला टीमों के 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल भावना और सामाजिक एकता का दिया संदेश

सूरत। पुणा गांव मगोब सनिया माहेश्वरी सभा द्वारा सूरत जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी खेल महोत्सव-2026 के अंतर्गत बॉक्स क्रिकेट कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 16 टीमों के 160 तथा महिला वर्ग की 4 टीमों की 40 खिलाड़ियों सहित कुल 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान कुल 38 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महेश नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित खेल महोत्सव समाज में आपसी भाईचारा, एकता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, युवा संगठन के अध्यक्ष अभिषेक चंडक, महिला संगठन की मंत्री श्वेता जाजू, चंचल बच्चानी, गुजरात प्रांतीय युवा संगठन के अध्यक्ष रामप्रकाश झंवर, फोस्टा अध्यक्ष हंसराज जैन, महेंद्र सिंह भायल, अतुल मोहता, नवल सोनी, मुख्य प्रायोजक दिनेश राठी, सह-प्रायोजक लालचंद लाखोटिया व ललित नरेश चंडक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनील बाहेती ने किया, जबकि रमेश राठी, सुनील सोनी, गौरीशंकर राठी एवं ललित एल. फोफलिया की जोशीली कॉमेंट्री ने खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजन के समापन पर सभा अध्यक्ष दीपक डागा एवं सचिव महेश पुंगलिया ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रायोजकों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन की सफल व्यवस्था में सभी संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button