सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
महेश नवमी महोत्सव में रंगे समाजबंधु
अंबिका हाइट्स सोसायटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व सम्मान समारोह आयोजित

सूरत। महेश नवमी महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में शहरभर में माहेश्वरी समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोडादरा क्षेत्र की अंबिका हाइट्स सोसायटी में भी माहेश्वरी समाज की ओर से सांस्कृतिक, सामाजिक एवं बच्चों के लिए खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी तालमेल बढ़ता है और नई पीढ़ी में समाज के प्रति जागरूकता भी विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। आयोजन के दौरान समाजबंधुओं के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



