सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

निर्जला एकादशी पर श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई ने बांटा ठंडा शरबत

सूरत। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई द्वारा श्याम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान करीब तीन से चार हजार ठंडे शरबत की बोतलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल, चेयरमैन सुमन गाड़िया, अध्यक्षा शालू खदरिया, पूर्व अध्यक्षा संतोष गाड़िया, सचिव सुमन जगनानी, कोषाध्यक्ष मोना केड़िया सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया। मंडल की इस सेवा भावना की उपस्थितजनों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button