businessTextileक्राइमलोकल न्यूज़सूरत सिटी

हाईटेक टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी से 6 लाख रुपये की हेराफेरी

सौरभ ठाकोर के खिलाफ मामला दर्ज, कमीशन पर सौंपी गई प्रशासनिक जिम्मेदारी में अनियमितता का आरोप

सूरत, 18 जून। डुंभाल स्थित हाईटेक टेक्सटाइल मार्केट-3 में शिव एंटरप्राइज नाम से कारोबार करने वाले एक व्यापारी की फर्म में एजेंट के रूप में कार्यरत युवक द्वारा 6 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर लिंबायत पुलिस ने पाल निवासी सौरभ दीपककुमार ठाकोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सिटीलाइट क्षेत्र में अशोक पान हाउस के निकट स्थित लावण्या हाउस निवासी सागरभाई रमेशभाई दंडवते (60) हाईटेक टेक्सटाइल मार्केट-3 बिजनेस पार्क में शिव एंटरप्राइज नामक फर्म संचालित करते हैं। उन्होंने अपनी फर्म की प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यवाही कमीशन के आधार पर सौरभ ठाकोर को सौंपी थी। एजेंट के रूप में सौरभ फर्म के विभिन्न व्यावसायिक लेन-देन और वित्तीय कार्यों का संचालन करता था।

आरोप है कि 25 मई 2026 से लेकर अब तक की अवधि में सौरभ ठाकोर ने अपनी जिम्मेदारी का दुरुपयोग करते हुए फर्म की रकम में गड़बड़ी की। व्यापारी द्वारा कराई गई आंतरिक जांच के दौरान खातों की पड़ताल में सामने आया कि प्रशासनिक कार्यवाही संभालने के दौरान आरोपी ने 6,00,200 रुपये की राशि की उचापत कर कंपनी के साथ विश्वासघात किया है।

मामले का खुलासा होने के बाद सागरभाई दंडवते ने लिंबायत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सौरभ ठाकोर के खिलाफ विश्वासघात और रकम हड़पने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button