businessटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़सूरत सिटी

सीए फाइनल में पैनोरमिक एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, 6 अखिल भारतीय रैंक के साथ रचा इतिहास

50 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल की चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि, सूरत में भी कायम किया शीर्ष स्थान

सूरत। सीए फाइनल मई 2026 के घोषित परिणामों में पैनोरमिक एजुकेशन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने देशभर में कुल 6 अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कठिन प्रतिस्पर्धा और सीमित सफलता दर के बावजूद विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली को प्रमाणित किया है।

संस्थान की ऑनलाइन छात्रा दिया बोहरा ने अखिल भारतीय रैंक-8 प्राप्त कर पैनोरमिक एजुकेशन में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अक्षत बेरीवाला ने अखिल भारतीय रैंक-10 प्राप्त कर सूरत शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अक्षत गोयल ने अखिल भारतीय रैंक-41 के साथ सूरत में तृतीय, कृतिका सिंघल ने अखिल भारतीय रैंक-45 के साथ चतुर्थ तथा भूमिका बंसल एवं अमन अग्रवाल ने अखिल भारतीय रैंक-49 के साथ संयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त कर संस्थान और शहर का गौरव बढ़ाया।

इस वर्ष पैनोरमिक एजुकेशन के मार्गदर्शन में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना साकार किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके परिवारों के वर्षों के परिश्रम और समर्पण का भी परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि सीए फाइनल मई 2026 का अखिल भारतीय उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 14.07 प्रतिशत रहा तथा पूरे देश में केवल 7,931 विद्यार्थी ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में सफल हुए। ऐसे चुनौतीपूर्ण परिणामों के बीच पैनोरमिक एजुकेशन के विद्यार्थियों की सफलता विशेष महत्व रखती है।

संस्थान प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित परामर्श, व्यापक परीक्षण श्रृंखला, अनुशासित अध्ययन वातावरण और समयबद्ध पाठ्यक्रम संचालन को दिया। संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सीए बनाना नहीं, बल्कि उन्हें तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दक्षता से युक्त एक उत्कृष्ट पेशेवर के रूप में तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button