सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा त्रिवेणी सेवा कार्यक्रम का आयोजन

सूरत सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन (नीलकंठ संभाग) द्वारा अधिक मास की ग्यारस के पावन अवसर पर न्यू सिटी लाइट स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पीछे एक विशेष त्रिवेणी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगठन की उपाध्यक्ष सुमन काबरा और सहसचिव सरिता सोमानी ने बताया कि संस्कृति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कार की रक्षा हेतु गौ पूजन कर गायों को लाप्सी गुड़, जवार और हरा घास खिलाया l इसके साथ ही, आम जनमानस के लिए 200 गिलास ठंडी छाछ और पर्यावरण चेतना जागृत करने के उद्देश्य से 100 तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रतिभा मोलासरिया ,रेखा पोरवाल ,रेखा मंत्री, रामकन्या मोदानी विशेष रूप से उपस्थित थी।




