सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ पूर्णाहुति एवं हवन के साथ समापन,

सूरत। शहर में पहली बार आयोजित किए जा रहे अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को देवसर माता मंदिर परिसर में पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। श्री नरसिंह बांध बालाजीधाम द्वारा संचालित तथा गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम एवं हनुमानजी की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ उठाया। देवसर माता मंदिर परिसर में आयोजित हवन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का प्रमुख भाग संपन्न हुआ। वहीं शनिवार शाम 6 बजे बाहर से आए प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी, जिसके साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की कथा एवं हनुमान भक्ति का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में चौधरीबास पंचमुखी बालाजी धाम के परम पूज्य गुरुदेव सोनू भाई तथा बर्नपुर-आसनसोल से पधारे संतोष भाई जी के आशीर्वाद का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण और लगन के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे सूरत के धार्मिक इतिहास में एक यादगार आयोजन बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button