सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
हुनर हाट” 10 दिवसीय विभिन वर्कशॉप का हुआ आयोजन

सूरत,
अग्रवाल विकास ट्रस्ट, महिला शाखा द्वारा 20 मई से 29 मई तक सिटीलाइट स्थित अग्रसेन पैलेस में “हुनर हाट” वर्कशॉप का आयोजन किया गया। महिला शाखा अध्यक्षा रुचिका रुंगटा ने बताया कि इन वर्कशॉप के अंतर्गत एआई की पाठशाला, पाइप क्लीनर फ्लावर्स,इंपेस्टो नाइफ़ पेंटिंग, मैकराम पर्स मेकिंग आदि की क्लास करवाई गई। वर्कशॉप में 100 से भी अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में महिलाओं ने जहाँ एक तरफ़ एआई से डिजिटल दुनिया को समझा वही दूसरी ओर अपनी कला को निखारा। इस दौरान महिला शाखा की प्रीति गोयल, शालिनी चौधरी, नेहा, मेघना, अनिता, शालिनी, वीना, लीना, सीमा, अरुणा सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।




