सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वीर विरासत तीर्थ यात्रा पत्रिका आलेखन कार्यक्रम भव्य वातावरण में सम्पन्न

सूरत। श्री जैन नवयुवक मंडल (जैनम परिवार) द्वारा आयोजित “श्री वीर विरासत तीर्थ यात्रा” निमित्त पत्रिका आलेखन कार्यक्रम भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन यादगार बन गया।

कार्यक्रम स्थल पर उत्कृष्ट बैठक व्यवस्था, संगीतमय माहौल एवं ढोल-नगाड़ों के साथ लाभार्थी परिवारों की भव्य एंट्री आकर्षण का केंद्र रही। लाभार्थी परिवारों का साफा, माला एवं खेस पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक एवं उत्सवी रंग में रंग गया।

पत्रिका आलेखन की विधि विपुल छाजेड एवं मनीष गुलेच्छा द्वारा जैन परंपरा एवं विधि-विधान के अनुसार सुंदर ढंग से सम्पन्न करवाई गई। वहीं स्वादिष्ट अल्पाहार एवं व्यवस्थित आतिथ्य ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संयोजित एवं प्रभावी संचालन मंत्री अरुण कानूगा ने किया। संपूर्ण आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की।इस अवसर पर वीर विरासत यात्रा के मुख्य लाभार्थी ढेलडिया परिवार, जय जिनेंद्र लाभार्थी विनायकिया परिवार एवं बहुमान लाभार्थी कटारिया संघवी परिवार सहित सभी लाभार्थी परिवारों की विशेष अनुमोदना की गई।

जैनम अध्यक्ष निलेश चोरडिया, मंत्री अरुण कानूगा, सभी पदाधिकारीगण, कमेटी सदस्य, संघ यात्रा संयोजक अल्पेश छाजेड, सह-संयोजक सुरेश ढेलडिया, सह-संयोजक दिनेश कानूगा एवं संपूर्ण वीर विरासत तीर्थ यात्रा कमेटी की मेहनत एवं समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रहा।अंत में सभी जैनम साथियों एवं समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं सहयोग के लिए हार्दिक अनुमोदना व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button