सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सुंदरकांड पाठ में गूंजे बाबा के भजन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

सूरत। श्री माहेश्वरी सत्संग समिति, सूरत द्वारा शनिवार को पर्वत पाटिया स्थित कन्हैयालाल लाल के निवास सी-304, अभिषेक-2 में निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बाबा के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों के बीच सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ “हारा हूँ बाबा पर तुझ पर भरोसा है”, “समय का चक्र बड़ा बलवान”, “मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब कुछ है, तेरा सांवरिया मेरा तो कुछ भी नहीं” तथा “सांवरिया को दिल में बसा कर तो देखो एक बार” जैसे भजनों का आनंद लिया। भजनों और सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। मंडल के सदस्य कन्हैयालाल कल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button