भटार में श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम भजन संध्या, नवनिर्वाचित पार्षदों का हुआ स्वागत

सूरत। श्री राजस्थान विश्वकर्मा मण्डल (सुथार समाज) द्वारा भटार स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर सत्संग भवन में शुक्रवार रात्रि 16 मई 2026 को श्री विश्वकर्मा जागरण समिति के तत्वावधान में “एक शाम श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम” भजन संध्या एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी समाज के नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटरों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
भजन संध्या में मुख्य कलाकार के रूप में हेमन्त वैष्णव, पुजारी राजुदास वैष्णव, भक्तिसिंह, लिखमाराम तथा राहुल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मेहमानों के स्वागत के बाद देर रात शुरू हुई भजन संध्या प्रातः 4:15 बजे तक चली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र बोकाडिया, रश्मि साबू, अशोक पोखरना, विमल गर्ग, नरपतसिंह चूंडावत, छैलसिंह तथा अतुल मोहता उपस्थित रहे। इस दौरान सूरत महानगर पालिका के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रवण धामु ने किया। आयोजन में समाज के अध्यक्ष मोहनराम सहित सुरेश, रामदेव, तिलोकचंद, मंगलाराम, बाबूलाल, देवाराम, तेजाराम, छगन, कमलेश, खानुराम, धर्मेश एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




