सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

 जीण संघ ने 18 शनि मंदिरों में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया शनिदेव जन्मोत्सव

सूरत। श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ, सूरत द्वारा शनिवार अमावस्या के अवसर पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 18 प्रतिष्ठित शनि मंदिरों में ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष आयोजन किए।

संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने तापी कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पाल रोड, पारदेश्वर महादेव मंदिर स्थित शनि मंदिर, श्याम बाबा मंदिर स्थित शनि मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर स्थित शनि मंदिर, महालक्ष्मी शक्तिपीठ, रोकडिया हनुमान मंदिर खरवर नगर स्थित शनि मंदिर, सोसियो सर्कल शनि मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थित शनि मंदिर, सर्वेश्वर धाम मंदिर स्थित शनि मंदिर, गंगा होटल के पास नवग्रह शनि मंदिर, अणुव्रत द्वार समीप सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर अल्थान स्थित शनि मंदिर, क्षेत्रपाल हनुमान मंदिर मजूरा गेट स्थित शनि मंदिर, उधना रेलवे स्टेशन सामने शनि मंदिर, उधना बस डिपो पास शनि मंदिर, इच्छापूर्ति शनि मंदिर सीतानगर चौकड़ी, खोडियार रेजिडेंसी गोदादरा समीप शनि मंदिर तथा श्री शनि साईं मंदिर सचिन सहित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

सभी मंदिरों में 108 दीपक प्रज्वलित कर सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक किया गया तथा दुपट्टा और फूलमाला अर्पित की गई। इसके साथ ही नारियल, पान, फल, इमरती और चॉकलेट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। प्रत्येक मंदिर में शनिदेव के भंडारे के लिए 15 किलो तेल भी समर्पित किया गया।

“सूर्यपुत्र शनिदेव की जय”, “तापी के भैया शनिदेव की जय” और “छाया पुत्र शनिदेव की जय” के जयकारों के बीच ढोल की थाप पर श्रद्धालु आनंदित होकर झूम उठे। “हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो शनिदेव की” जैसे भजनों और स्वर लहरियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान शनिदेव स्वरूप में पहुंचे एक बालक द्वारा जन्मदिन का केक काटा गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से “हैप्पी बर्थडे टू शनिदेव” गीत गाकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button