सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

विक्रम सिंह अमर रहें’ की भावना के साथ विशाल शीतल पेयजल सेवा

स्व. विक्रम सिंह शेखावत की पुण्य स्मृति में 20 हजार से अधिक लोगों ने लिया सेवा का लाभ

सूरत। स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की पुण्य स्मृति में जरनव इलाइट द्वारा एवं राजस्थान युवा संघ की प्रेरणा से विशाल शीतल पेयजल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस जनसेवा अभियान का लाभ 20 हजार से अधिक लोगों ने उठाया।

राजस्थान युवा संघ के संगठन मंत्री महेंद्र चौधरी ने बताया कि आमजन, राहगीरों एवं व्यापारियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया। दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेयजल ग्रहण कर सेवा अभियान की सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत के सामाजिक जीवन, सेवा भावना एवं संगठन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य आज भी समाज को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बार-बार “विक्रम सिंह अमर रहें” के नारों से वातावरण श्रद्धा एवं भावनाओं से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम में राजस्थान युवा संघ के जगदीश शर्मा, गिरधारी सिंह, धीरज राजपुरोहित, संजय जैन, ओमप्रकाश कुमावत एवं विनोद सारस्वत सहित लघु उद्योग भारती की महिला अध्यक्ष चंचल वचानी तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं जरनव इलाइट की ओर से जयंत पटेल, जगदीश पटेल एवं रमेश पटेल ने सहभागिता निभाई। सभी अतिथियों ने इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए आयोजकों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में समाजहित एवं जनसेवा के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button