सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

एकल युवा की वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन

सूरत।एकल युवा शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के बोर्ड रूम में शनिवार को रात्रि में किया गया। सभा में अध्यक्ष द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सचिव द्वारा वर्षभर में किए कार्यों के बारे में बताया गया एवं आगामी वर्ष की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एकल युवा के अध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि गत वर्ष युवा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके कारण अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। उन्होंने सभी सदस्यों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। सभा में वनबंधु परिषद, सूरत के सचिव गौतम प्रजापति, कोषाध्यक्ष नकुल राठी, वेस्ट ज़ोन सचिव अनुराग अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button