राजस्थान युवा संघ द्वारा डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

सूरत।राजस्थान युवा संघ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान युवा संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता एवं समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।
अपने संबोधन में डॉ. महेंद्र कुमावत ने संगठन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
राजस्थान युवा संघ के मीडिया प्रभारी शीसपाल ने बताया कि डॉ. महेंद्र कुमावत के आगमन से कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला है। संगठन समाजहित एवं युवा जागरूकता के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
इस अवसर पर रामावतार पारीक, जगदीश शर्मा, गिरधारी राजपुरोहित, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश कुमावत, विनोद सारस्वत, रमेश राठी, प्रदीप, मनीष पारीक एवं ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




