businessTextileक्राइमसूरत सिटी

मिलेनियम मार्केट के साड़ी व्यापारी से 14.60 लाख की ठगी का मामला उजागर

चार राज्यों के 11 व्यापारियों पर केस दर्ज, उधार में माल लेकर नहीं किया भुगतान

सूरत।रिंग रोड स्थित मिलेनियम मार्केट में एक साड़ी व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिलेनियम मार्केट में स्थित “वुमन्स हब” नामक दुकान के संचालक अल्पेशभाई जीवराजभाई इटालिया से करीब 14.60 लाख रुपये का माल उधार लेकर भुगतान नहीं करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अल्पेशभाई जीवराजभाई इटालिया (उम्र 37 वर्ष), जो वेड रोड स्थित डभोली गांव के सर्जन हाइट्स अपार्टमेंट में रहते हैं, रिंग रोड की मिलेनियम मार्केट-1 में “वुमन्स हब” नाम से साड़ी का व्यापार करते हैं। उनके पास अवणी टेक्सटाइल एजेंसी के नाम से दलाली का काम करने वाले राजेंद्रसिंह रतनसिंह राव और उसके साझेदार गोपालभाई के माध्यम से बाहरी राज्यों के व्यापारियों से संपर्क हुआ।
आरोप है कि राजेंद्रसिंह राव और उसके पार्टनर ने अन्य व्यापारियों—काजल देवी (बालाजी क्रिएशन, सतना, मध्यप्रदेश), हंसराज शर्मा (तारा बुटीक, जयपुर, राजस्थान), मयूर पवार (जगदंबा टेक्सटाइल, महाराष्ट्र), ओमप्रकाश फरघोड़ा (बालाजी टेक्सटाइल मार्केट, पुणे), नरेंद्रसिंह राठौड़, प्रकाश (दिव्या ट्रेंड, सतारा), महेंद्रकुमार राइका (राधा साड़ी एम्पोरियम, अहमदनगर) और शांता देवी (पवित्र फैशन, सांचोर, राजस्थान) सहित अन्य के साथ मिलकर साजिश रची।
इन सभी आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे समय पर भुगतान कर देंगे और वर्ष 2024 से 2025 के दौरान अलग-अलग बिलों के माध्यम से कुल 14,60,343 रुपये की साड़ियों का माल उधार में खरीद लिया। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और व्यापारी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
पीड़ित व्यापारी ने जब बार-बार भुगतान की मांग की, तब भी आरोपियों द्वारा टालमटोल की जाती रही, जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। इस पर सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दलाल राजेन्द्रसिंह रतनसिंह राव निवासी 301 नित्या रेसीडेंसी रामनगर, पानी की टंकी के पास आंत्रोंली त-पलसाना मूल गांव छोटी खाटू जिला नागोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मामले की जांच पीएसआई एस. एम सिसोदिया कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button