businessTextileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
“दिल तो बच्चा है जी” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरत- अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा गुरुवार को घर के बड़े बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम “दिल तो बच्चा है जी” का आयोजन सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बचपन की थीम पर किया गया। कार्यक्रम में सभी बड़े बुजुर्गों ने बचपन के गेम, हाऊजी आदि खेले । इस दौरान पुराने गानों पर डांस किया। सभी के लिए साउंड हीलिंग का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक बुजुर्गों ने भाग लिया। सभी को ट्रस्ट की तरफ़ से गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर महिला शाखा की रुचिका रुंगटा, प्रीति गोयल, शालिनी चौधरी, आरती मित्तल, सरोज, कुसुम सर्राफ, शकुन अग्रवाल सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।



