businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली के कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के व्यापारी से 19 लाख की ठगी

कपड़ा व्यापारी से माल खरीदकर नहीं किया भुगतान, दलाल सहित दो पर मामला दर्ज

सूरत।सूरत के सारोली स्थित कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी के साथ करीब 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने व्यापारी और दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोटा वराछा के महादेव चौक स्थित धर्मनंदन रो हाउस में रहने वाले और “फोर स्टार टेक्सटाइल” नाम से व्यवसाय करने वाले चिमनभाई वीरजीभाई पटेल (उम्र 48 वर्ष) के साथ यह धोखाधड़ी हुई है।
आरोप है कि कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट में “सावरिया फैशन” फर्म चलाने वाले धर्मेंद्रकुमार कनुभाई पटेल तथा दलाल सागर कापड़िया उर्फ अर्थ पटेल ने मिलकर 14 मार्च 2021 से 30 जून 2021 के बीच चिमनभाई से कुल 19,03,660 रुपये का कपड़े का माल खरीदा था।
मार्केट के नियमों के अनुसार तय समय में भुगतान करना था, लेकिन आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। जब व्यापारी ने उधारी की रकम मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल करते हुए झूठे वादे किए और अंततः पैसे नहीं चुकाए।
इस मामले में सारोली पुलिस ने धर्मेंद्रकुमार पटेल और दलाल सागर उर्फ अर्थ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button