businessसूरत सिटी

चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का दौरा, ट्रैफिक मॉनिटरिंग की ली जानकारी

सूरत। द साउदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों ने 7 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से सूरत पुलिस कंट्रोल रूम का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और हाई फ्रीक्वेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम की जानकारी दी, जिससे आपात स्थिति में त्वरित संचार संभव हो पाता है।
अधिकारियों ने राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इस नंबर पर कॉल करने से पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी सेवाएं तुरंत उपलब्ध होती हैं। साथ ही आधुनिक सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर ई-चालान जारी करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
ट्रैफिक अवेयरनेस एंड एजुकेशन कमेटी की चेयरपर्सन कामिनीबेन डुमसवाला के नेतृत्व में आयोजित यह दौरा सदस्यों के लिए काफी उपयोगी रहा। सदस्यों ने पुलिस की तकनीक आधारित कार्यप्रणाली और नागरिक सुरक्षा के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button