सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

जीवदया व अन्नदान से सार्थक रूप से मनाया गया प्रभु महावीर जन्म कल्याणक

श्री नाकोड़ा सोशल ग्रुप द्वारा 56 जीवों को अभयदान, 600 जरूरतमंदों को भोजन एवं गौसेवा का आयोजन

सूरत। वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के उपदेशक और “जियो और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री नाकोड़ा सोशल ग्रुप, सूरत द्वारा जीवदया महोत्सव एवं अन्नदान महादान का प्रेरणादायक आयोजन किया गया।
यह पुण्यदायी कार्यक्रम 31 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे पांजरापोल, घोड़ दौड़ रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक हसमुख मेहता ने बताया कि संस्था द्वारा कुल 56 जीवों को अभयदान दिया गया तथा उनके पालन-पोषण हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
सह-संयोजक राजेश सी. जीरावला ने बताया कि गौमाता को आहार स्वरूप 600 किलो सब्जी एवं गुड़ अर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, समिति सदस्य एवं समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
संस्था अध्यक्ष आतमजी रांका ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल में लगभग 600 जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। उन्होंने कहा कि अन्नदान महादान सेवा और करुणा का प्रतीक है। लाभार्थी परिवारों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अपने हाथों से गौमाता को आहार प्रदान करना अत्यंत बहुमूल्य सेवा है।
मंत्री भरत विनायकिया ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश “जियो और जीने दो” केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा है। उपाध्यक्ष कुन्दनमल जीरावला ने कहा कि जीवदया हर जैन का प्रथम कर्तव्य है, जो सभी प्राणियों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है।
कोषाध्यक्ष नीलेश चोरडिया ने समाजजनों से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सह-कोषाध्यक्ष अमित कंकु चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सेवा, करुणा और अहिंसा के मूल्यों को सुदृढ़ बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button