businessTextileक्राइमसूरत सिटी

दलाल व दो व्यापारियों ने मिलकर वराछा के ग्रे कपड़ा व्यापारी से की 10.16 लाख की ठगी,

दो व्यापारी व दलाल के खिलाफ आश्विनकुमार पुलिस थाने मामला दर्ज

सूरत। अमरोली क्षेत्र के एक कपड़ा व्यापारी के साथ उधारी में माल खरीदकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। दो व्यापारियों और एक दलाल पर मिलकर 10.16 लाख रुपये मूल्य का ग्रे कपड़ा खरीदकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर अश्विनीकुमार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरोली छापराभाठा रोड स्थित प्रमुखदर्शन रो-हाउस में रहने वाले मनीषभाई भावेशभाई रामोलिया सेंट्रल बाजार वराछा में गोल्डन फैब के नाम से ग्रे कपड़े का करते है।
वर्ष 2024 के दौरान उनकी पहचान कपड़ा दलाल ज्ञानेश्वर मास्टर डीएमडी के माध्यम से श्री सांवरिया सिल्क मिल्स के संचालक मोहितकुमार ओमप्रकाश दिवाकर तथा श्री सांवरिया सिल्क मिल्स के व्यवस्थापक कैलाशचंद रामेश्वरलाल वैष्णव से हुई थी। दोनों व्यापारियों ने स्वयं को बाजार में विश्वसनीय कारोबारी बताते हुए कई व्यापारियों से नियमित रूप से माल खरीदकर समय पर भुगतान करने का दावा किया था।
मनीष रामोलिया से दलाल ज्ञानेश्वर के माध्यम से आरोपियों ने कुल 10.16 लाख रुपये का ग्रे कपड़ा उधारी पर खरीदा और जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। हालांकि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और संपर्क टालते रहे।
खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर व्यापारी मनीषभाई रामोलिया ने अश्विनीकुमार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोहित दिवाकर, कैलाशचंद वैष्णव तथा दलाल ज्ञानेश्वर मास्टर के खिलाफ 10.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में व्यापारिक लेनदेन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।मामले की जांच पीएसआई वी.डी. माली कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button