चुनड़ी रंग दे रे रंगरेज… माँ जीण के जाना है
माँ जीण भजन संध्या का हुआ आयोजन

सूरत,श्री जीण माता सेवा ट्रस्ट द्वारा न्यूसिटी लाइट स्थित माँ जीण मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर माँ जीण का भव्य दरबार सजाया गया। श्रृंगारित दरबार के समक्ष शाम छ: बजे से अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकारों के पश्चात कोलकाता से आमंत्रित गायक कलाकार जयशंकर जी चौधरी “गुरुजी” ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजन “चुनड़ी रंग दे रे रंगरेज… माँ जीण के जाना है” पर भक्तों ने भाव विभोर हो माँ जीण को चुनड़ी अर्पण की। आयोजन में छपन्न भोग, सवामणी, पुष्प-वर्षा, महाप्रसाद आदि कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के कमल टाटनवाला, अमित दोदराजका, अशोक चौकड़िका, लोकेंद्र दोदराजका सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।



