
सूरत। शहर के टेक्सटाइल मार्केट में कपड़ा व्यापारियों के साथ 4.53 करोड़ रुपये की सुनियोजित ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध निवारण शाखा (इको सेल) ने कपड़ा दलालों सहित कई व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार परवत पाटिया इंटरसिटी निवासी चिराग मगनभाई चौधरी, जो सारोली स्थित रघुवीर ट्रेड सेंटर में “लीलन फैब्रिक” के नाम से प्रिंटेड कपड़ों का व्यापार करते हैं, उनकी लगभग दस वर्षों से पहचान वाले कपड़ा दलाल विशाल उर्फ विक्की कन्नैयालाल गांधी तथा रोहितभाई उर्फ पंकज चंदनमल तेलपुरिया उनकी दुकान पर आए। आरोपियों ने बताया कि वे फालसावाड़ी स्थित गोल्डन पॉइंट में वीरा टेक्सटाइल एजेंसी के नाम से दलाली का काम करते हैं और बड़े मुनाफे का लालच देकर व्यापार शुरू कराया।
आरोपियों ने 27 दिसंबर 2024 से लेकर अगस्त 2025 तक योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग व्यापारियों को साथ लेकर उधारी में प्रिंटेड फैब्रिक का माल खरीदना शुरू किया। शुरुआत में कुछ भुगतान समय पर कर विश्वास कायम किया गया, जिसके बाद बड़ी मात्रा में कपड़ा उधार में लिया
फरियादी चिराग मगनभाई चौधरी से आरोपियों ने 2,13,16,202 रुपये का माल लिया। वहीं व्यापारी विशाल वालाराम चौधरी की “विद्यावती एनएक्स” फर्म से 2,08,82,723 रुपये तथा संदीपकुमार ऋषिचंद्र अग्रहरी की “फैशन माय हार्ट” फर्म से 31,50,616 रुपये का कपड़ा लिया गया। इस प्रकार कुल 4,53,49,541 रुपये का माल उधारी में खरीदी कर भुगतान नहीं किया गया।
जांच में सामने आया है कि इस पूरे षड्यंत्र में दलाल विशाल उर्फ विक्की कन्नैयालाल गांधी और रोहितभाई उर्फ पंकज चंदनमल तेलपुरिया ने अन्य व्यापारियों — मनोजकुमार मुकेशकुमार दोषी, पवनकुमार शर्मा, अनिलभाई रमेश गोरधनलाल सिरवी, मेहुल प्रदीप पटेल, रमेशभाई पटेल, अमितकुमार रमेशचंद जैन, भरतसिंह गोमती, इंद्रसिंहराव दीपु, राजेश यादव, हीरेनभाई, चमनसिंह गोड, रीटा सुंबाड, अनीस शाह, माली हसमुखकुमार, हर्षदभाई भिंगराडिया, मेहुल जागाणी, सुमन राजपाल, निलेश गोडा सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर व्यापारियों का विश्वास जीता और बाद में बड़ी मात्रा में उधार कपड़ा खरीद किया।
जब व्यापारियों ने भुगतान की मांग की तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर समय टालना शुरू किया। इसके बाद जुलाई-अगस्त 2025 से आरोपियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, फोन स्विच ऑफ कर दिए और फरार हो गए।
फिलहाल आर्थिक अपराध निवारण शाखा, सूरत ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस संगठित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है तथा ठगी में शामिल नेटवर्क का विस्तार से पता लगाया जा रहा है।
आरोपियों के नाम
(1) रोहितभाई उर्फ पंकज चंदनमल तेलपुरिया जैन
कार्यालय: ऑफिस नं. 127, प्रथम मंजिल, गोल्डन पॉइंट, फालसावाड़ी, महिधरपुरा, सूरत
निवास: ए-504, शिव कार्तिक, एकलव्य श्रृंगार रेसिडेंसी, सूरत
मूल निवास: वीरवाड़ा (तहसील विवरण उपलब्ध)
(2) विशाल उर्फ विक्की कन्नैयालाल गांधी
कार्यालय: ऑफिस नं. 127, चौथा मंजिल, गोल्डन पॉइंट, फालसावाड़ी, महिधरपुरा, सूरत
(3) मनोजकुमार अग्रवाल (अग्रवाल कॉर्पोरेशन)
पता: ऑफिस नं. 1, द्वितीय मंजिल, दुकान नं. 224, संस्कृति एसी मार्केट, गोडादरा बीआरटीएस रोड, परवत मगौब, सूरत
दूसरा पता: दुकान नं. 5, भूमि कॉम्प्लेक्स, साईं बाबा मंदिर के पास, आबू रोड
बकाया राशि: 4,37,852/-
(4) मुकेशकुमार एस. दोषी (भाग्यश्री फैशन)
पता: अपर ग्राउंड, दुकान नं. 74-75, संगिनी ट्रेड सेंटर, कडोदरा मेन रोड, कुंभारिया गांव, सूरत
दूसरा पता: दुकान नं. 1075, प्रथम मंजिल, कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट, सारोली, सूरत
बकाया राशि: 1,88,112/-
(5) पवनकुमार शर्मा (दिव्या क्रिएशन)
पता: द्वितीय मंजिल, यूनिट नं. 55, सुमेल बिजनेस पार्क, कांकड़िया रोड, अहमदाबाद
दूसरा पता: गाला नं. 1245, चौगान कुआं, तड़िया नी पोल, सारंगपुर
बकाया राशि: 1,82,782/-
(6) अनिलभाई (फेमस ब्रांड)
पता: दुकान नं. 68, बीएमसी मार्केट, ड्रीम्स मॉल, भांडुप, मुंबई
दूसरा पता: दुकान नं. 15, प्रथम मंजिल, जय अंबे होटल के पास, कलासा गांव, विद्याविहार शेड, मुंबई
बकाया राशि: 2,39,556/-
(7) रमेश गोरधनलाल सिरवी (महालक्ष्मी इंटरप्राइज)
पता: ग्राउंड फ्लोर, दुकान नं. 123-B, रिंग एक्सप्रेस ज़ोन कमर्शियल मॉल, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, गोरेगांव पूर्व, मुंबई
बकाया राशि: 18,81,46/-
(8) मेहुल प्रदीप पटेल (रिद्धि सिद्धि कॉर्पोरेशन)
पता: दुकान नं. E-2321, प्रथम मंजिल, सूरत टेक्सटाइल मार्केट, रिंग रोड, सूरत
दूसरा पता: 144, गोल्डन पॉइंट, फालसावाड़ी, जापान मार्केट, सूरत
बकाया राशि: 4,11,344/-
(9) रमेशभाई पटेल (शगुन ट्रेडर्स)
पता: दुकान नं. 201-F, साईकृपा मॉल, एलटी रोड, दहिसर पश्चिम, मुंबई
दूसरा पता: 19, लक्ष्मीनारायण शॉपिंग सेंटर, पोंदार रोड, सुरभि होटल के पास, सूरत
बकाया राशि: 57,81,073/-
(10) अमितकुमार रमेशचंद जैन (श्री चिंतामणि क्रिएशन)
पता: प्लॉट नं. 3941, प्रथम मंजिल, मोरारजी वेलजी गौशाला बिल्डिंग, डॉ. एम.बी. वेलकर मार्ग, कालबादेवी, मुंबई
दूसरा पता: गुलाबबेन ट्रस्ट बिल्डिंग, प्रथम मंजिल, प्लॉट नं. 5
बकाया राशि: 10,97,784/-
(11) भरतसिंह (श्री सांवरिया एक्सपोर्ट)
पता: यूनिट नं. 103, जया निवास, गौरवाड़ी रोड, गोरेगांव, मुंबई
दूसरा पता: दुकान नं. 608, 2B2B सेंटर, मालाड इंडस्ट्रियल एस्टेट, मुंबई
बकाया राशि: 28,75,087/-
(12) गोमती इंद्रसिंहराव (श्री श्याम इंटरप्राइज)
पता: दुकान नं. 411, चौथा मंजिल, ऑर्बिट प्लाजा, कुंभारिया रोड, गोडादरा, सूरत
दूसरा पता: 114, रघुवीर ट्रेड सेंटर, सारोली, सूरत
बकाया राशि: 4,90,322/-
(13) दीपु राजेश यादव (सुरभि इंटरप्राइजेज)
पता: रूम नं. 4, राजाराम जाधव कंपाउंड, कोर्ट रोड नं. 4, मुंबई
दूसरा पता: 33-1062, मोतीलाल नगर, गोरेगांव वेस्ट, मुंबई
बकाया राशि: 2,84,179//
(14) हीरेनभाई (स्वास्तिक एंटरप्राइज)
(15) रीटा देवशंकर सुंबाड
पता: प्रथम मंजिल, रूम नं. 1, गौतम नगर रोड, ओरलेम चर्च, मलाड वेस्ट, मुंबई
दूसरा पता: दुकान नं. U-22, द मॉल, स्टेशन रोड
बकाया राशि: 11,06,547/-
(16) चमनसिंह गोड (वीरा डिजाइनर)
पता: ग्राउंड फ्लोर, दुकान नं. 14, श्री साईं प्लाजा, डिंडोली रोड, सूरत
दूसरा पता: 104, रघुवीर स्कारलेट, सारोली, सूरत
बकाया राशि: 22,18,387/-
(17) अनीस शाह (विमको फैब)
पता: B-3061, सिटी सेंटर, रायपुर गेट, कांकड़िया रोड, अहमदाबाद
दूसरा पता: B-103, सफल सुमेल-8, अजित मिल चार रास्ता, अहमदाबाद
बकाया राशि: 4,12,176/-कुल बकाया राशि: 2,13,16,202 रुपये
सुनियोजित ठगी में शामिल अन्य आरोपी
(18) हसमुख कुमार माली
पता: दुकान नं. 56, वैभव लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के सामने, घी कांटा, अहमदाबाद
(19) हर्षदभाई बटुकभाई भिंगराडिया
पता: ऑफिस/दुकान नं. 2, नवकार अपार्टमेंट, 148, कनेरी, कमला होटल के पास, आगरा रोड, भिवंडी, ठाणे, महाराष्ट्र
(20) मेहुल प्रविणभाई जागाणी
पता: ऑफिस नं. 19, लक्ष्मी नारायण शॉपिंग सेंटर रोड, मलाड रेलवे स्टेशन के सामने, मलाड पूर्व, मुंबई
दूसरा पता: ऑफिस नं. 19, लक्ष्मी नारायण शॉपिंग सेंटर रोड, मलाड रेलवे, मुंबई
(21) सुमन रूपेश राजपाल
पता: फ्लैट नं. 412, चौथा मंजिल, रॉयल ट्रेडिंग टावर, मालीनी वाड़ी, सलाबतपुरा, सूरत
(22) निलेश विनोदराय गोडा
पता: ऑफिस नं. 407, मनीष मार्केट, CTS 87-A, सर्वे इंडस्ट्रीज एस्टेट के पास, मुंबई
दूसरा पता: माली कंपाउंड, गाला नं. 1, सष्टिकार, पडापोमन, वसई रोड ईस्ट, मुंबई



