सूरत भाजपा कार्यालय में विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

सूरत। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के अध्यक्षस्थान में रविवार को सूरत भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रशांतभाई कोराट की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पिछले पांच वर्षों के दौरान म्युनिसिपल काउंसिलरों द्वारा अपने-अपने वार्डों में किए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सूरत के म्युनिसिपल काउंसिलरों द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि लगातार जनता के बीच रहकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रशांतभाई कोराट, राज्य महिला मोर्चा प्रमुख अंजुबेन वेकरिया, राज्य उपाध्यक्ष झंखनाबेन पटेल, राज्य युवा मोर्चा महामंत्री डॉ. भाविनभाई शिरोया, शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल, महापौर दक्षेशभाई मावाणी, शहर महामंत्री दुर्गाप्रसाद पांडे, विरलभाई गिलिटवाला, करशनभाई गोंडल्या सहित स्थानीय स्वराज्य चुनाव संचालन समिति के सदस्य वी.डी. झालावाडिया, विवेकभाई पटेल, निरवभाई शाह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पुस्तक के माध्यम से विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की सराहना की।




