businessTextileसूरत सिटी

“ थ्रेड्स ऑफ भारत” के जरिए व्यापार को नई दिशा देने की पहल, अहमदाबाद में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन

अहमदाबाद। देश के व्यापारिक परिदृश्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से “ थ्रेड्स ऑफ भारत” के तहत भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 का भव्य आयोजन अहमदाबाद स्थित द उमेद होटल में किया जा रहा है। 21 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के MSME, निर्यात (एक्सपोर्ट) एवं घरेलू व्यापार को नई गति प्रदान करना है।
कार्यक्रम में माननीय सांसद प्रवीण खंडेलवाल की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो अपने संबोधन में MSME सेक्टर, निर्यात संवर्धन तथा “वोकल फॉर लोकल” के तहत भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विचार रखेंगे।
महोत्सव के आयोजक विक्रांत अब्रोल कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताएंगे कि यह मंच देशभर के व्यापारियों, निर्माताओं और निर्यातकों को एकजुट कर नए व्यापारिक अवसर, नेटवर्किंग और विस्तार के द्वार खोलेगा।
इस आयोजन का संचालन केएम एजेंसी, अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अजय विधानी एवं जय विधानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके प्रयासों से अहमदाबाद के टेक्सटाइल व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने और आगामी प्रदर्शनियों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में टेक्सटाइल पार्टनर के रूप में स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी (राजेश बंसल) एवं बॉन्नारू वस्त्र व्यापार (भरत हरियाणवी) की विशेष भागीदारी रहेगी। साथ ही मास्कटी मार्केट महाजन, अहमदाबाद व्यापारी महाजन, गुजरात गारमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन सहित शहर के कई प्रमुख व्यापारी एवं उद्योगपति भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव प्रदर्शनी की जानकारी भी दी जाएगी, जो 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी व्यापार, टेक्सटाइल, MSME और निर्यात क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
CAIT टेक्सटाइल एंड गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमेन चम्पालाल बोथरा ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के व्यापार को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि “ थ्रेड्स ऑफ भारत” के माध्यम से भारतीय व्यापारी, विशेषकर गुजरात और अहमदाबाद के उद्योगपति, राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर सकेंगे।
उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर “वोकल फॉर लोकल” को सशक्त बनाएं और भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने में अपनी भागीदारी निभाये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button