सूरत में निःशुल्क हेल्थ चेकअप व ब्लड डोनेशन कैंप 29 मार्च को

सूरत। श्री शक्तिधाम सेवा समिति के तत्वाधान में वैदेही ग्रुप (अग्रवाल सेवा संघ, बिहार इकाई) द्वारा आगामी 29 मार्च, रविवार को निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस सेवा कार्य में मारवाड़ी युवा मंच–सूरत एवं साकेत ग्रुप सहयोगी संस्था के रूप में जुड़े हैं, जबकि किरण हॉस्पिटल विशेष सहयोग प्रदान करेगा।
कैंप का आयोजन सिटीलाईट स्थित श्री शक्तिधाम सेवा समिति परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। आयोजन के दौरान नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर (BP) जांच, आवश्यकतानुसार ECG, हाइट-वजन (BMI), जनरल फिजिशियन परामर्श, रेंडम ब्लड शुगर (RBS) जांच तथा SpO2 जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।
आयोजकों ने बताया कि “आपका एक यूनिट रक्त, किसी के लिए नई जिंदगी बन सकता है”, इस उद्देश्य के साथ समाज के लोगों को इस सेवा कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने और रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनने का आग्रह किया है।




