सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गोडादरा गणगौर संघ ने स्व. विक्रम सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि स्वरूप निरस्त किया विशाल आयोजन

सूरत। गोडादरा गणगौर संघ द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाला गणगौर का विशाल कार्यक्रम स्व. विक्रम सिंह शेखावत के आकस्मिक निधन के चलते निरस्त कर दिया गया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के भाव से लिया गया है।
हालांकि परंपरा का निर्वहन करते हुए 11 महिला शक्ति द्वारा विधिवत गणगौर पूजन किया गया। इस दौरान मातृशक्ति ने भगवान से स्व. शेखावत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और वातावरण श्रद्धा व भावनाओं से ओतप्रोत रहा।
गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पूर्व स्व. विक्रम सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में इस भव्य आयोजन की शुरुआत हुई थी। उनके नेतृत्व में गणगौर की विशाल रैली का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो पिछले दो वर्षों से लगातार भव्य रूप में आयोजित होती आ रही थी।
संघ के सदस्यों ने भावुक होकर कहा कि स्व. शेखावत का समाज के प्रति योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने जो परंपरा शुरू की, उसे भविष्य में और अधिक श्रद्धा, भव्यता एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button