businessTextileक्राइमसूरत सिटी

ग्लोबल मार्केट के कपड़ा व्यापारी से 5.99 लाख की ठगी आरोपी दुकान बंद कर हुआ फरार

SURAT:अलथाण के व्यापारी पर आरोप, 10 बिलों के जरिए उधार माल लेकर नहीं किया भुगतान; पुलिस जांच शुरू
सूरत:टेक्सटाइल हब सूरत में कपड़ा कारोबारियों के साथ ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में एक व्यापारी से करीब 5.99 लाख रुपये के कपड़े का माल लेकर भुगतान न करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पिलसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूणागाम क्षेत्र के प्रियंका सिटी सोसायटी निवासी राजेशकुमार भवलालजी केला (30), जो उमरवाड़ा स्थित ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट में “वंशिका टेक्स फैब” नाम से पिछले करीब 10 वर्षों से कपड़े का व्यापार कर रहे हैं।राजेश केला ने अलथाण की सेंटोसा सोसायटी निवासी महेशकुमार करनाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी “सत्यम फैब्रिक्स” नाम से रिंग रोड स्थित राधाकृष्ण टेक्सटाइल मार्केट में कारोबार करता था।

शिकायत के मुताबिक, महेशकुमार करनाणी ने खुद को बड़े स्तर का व्यापारी बताते हुए पीड़ित से संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि वह नियमित रूप से सूरत की पार्टियों से माल खरीदकर समय पर भुगतान करता है। आरोपी ने मुनाफा दिलाने का लालच देते हुए पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया और माल सप्लाई करने के लिए राजी कर लिया।
इसके बाद 11 फरवरी 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आरोपी ने अलग-अलग 10 बिलो के जरिए कुल 5,99,555 रुपये का कपड़ा उधार लिया। तय शर्त के अनुसार 30 से 35 दिनों में भुगतान करना था।
निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद जब पीड़ित ने भुगतान की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करता रहा और कभी चेक देने का बहाना तो कभी पेमेंट आने की बात कहकर समय निकालता रहा। लगातार दबाव बढ़ने पर आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया और कुछ समय बाद दुकान बंद कर संपर्क से बाहर हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले से ही धोखाधड़ी की नीयत से माल उठाया और कुल 5,99,555 रुपये का भुगतान नहीं किया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है।
फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच पीएसआई वी.ए. चौधरी द्वारा की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button