सूरत के महीधरपुरा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 71 वर्षीय कपड़ा दलाल ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महीधरपुरा रामपुरा मेन रोड स्थित गोपीनाथ अपार्टमेंट में रहने वाले चंपकभाई मगनभाई पटेल अपने परिवार के साथ रहते थे और कपड़ा दलाली का काम करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है।बताया जा रहा है कि आज सुबह चंपकभाई ने अपने घर में पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से 3 से 4 पन्नों की एक सुसाइड नोट भी मिली है, जो गुजराती भाषा में लिखी गई है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने लेन-देन और आर्थिक परेशानियों का उल्लेख किया है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चंपकभाई आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।फिलहाल, मामले की आगे की जांच महीधरपुरा पुलिस द्वारा की जा रही है।



