अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट महिला इकाई: गणगौर उत्सव का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट महिला इकाई द्वारा गणगौर उत्सव का भव्य आयोजन बुधवार को डुमस स्थित अग्र-एक्जोटिका के इम्पीरियल हाल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक (स्किट), मनोरंजक प्रतियोगिताएँ तथा अनेक आकर्षक सरप्राइज आयोजित किए गए। साथ ही सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी नजर आईं, जिससे पूरे आयोजन में गणगौर उत्सव की पारंपरिक झलक दिखाई दी और वातावरण उल्लास एवं उत्साह से भर गया। इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्षा मनीषा काजरिया, सचिव किरण चोकडिका, कोषाध्यक्ष इन्द्रा अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक संतोष गाड़िया, रीतु अग्रवाल, दिशा लोहिया, पूनम अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहीं।



