लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 1000 पानी के कुंडों का नि:शुल्क वितरण

सूरत। कतारगाम क्षेत्र स्थित गजेरा सर्कल के पास लक्ष्मी एंकर द्वारा रविवार, 15 मार्च 2026 को पक्षियों के लिए 1000 पानी के कुंडों का नि:शुल्क वितरण किया गया। गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
आयोजकों ने बताया कि बढ़ते तापमान में जहां इंसान भी गर्मी से परेशान हो जाता है, वहीं बेजुबान पक्षियों की स्थिति और भी कठिन हो जाती है। उनकी इसी पीड़ा को समझते हुए हर वर्ष सूरत शहर में 10,000 से अधिक पानी के कुंडों का वितरण किया जाता है, ताकि पक्षियों को गर्मी में पानी मिल सके।
सुविधा के लिए सूरत के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां से जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से कुंडे प्राप्त कर सकते हैं। इनमें वराछा, पुनागाम, सारोली, सीमाड़ा, मोटा वराछा, गढ़पुर, कठोदरा, पासोदरा, लसकाणा, कातारगाम, डभोली, सिंगणपुर, वरियाव, छापराभाठा, अमरोली, पर्वत पाटिया, पाल, दिल्ली गेट, स्टेशन और महिधरपुरा जैसे क्षेत्रों में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के स्थानों पर पानी के कुंडे रखकर पक्षियों को गर्मी में राहत पहुंचाने में सहयोग करें। इस सेवा कार्य की शहरवासियों ने सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदना का सराहनीय प्रयास बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button