सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मारवाड़ी सम्मेलन वेसु शाखा ने की गौ सेवा

सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन वेसु शाखा द्वारा रविवार, 8 मार्च 2026 को सिविल अस्पताल के पास स्थित सुशीला गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौ माता के लिए हरी सब्जियां, फल-फूल तथा हरे चारे की व्यवस्था की गई और गौशाला के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की गई।
गौ सेवा सह-समन्वयक राजेश डालमिया ने बताया कि वेसु शाखा द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को गौ सेवा करने का संकल्प लिया गया है, जिसके तहत यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा वेसु शाखा अध्यक्ष प्रकाश बिंदल, सचिव राहुल बजाज, प्रभात जालान, सुशांत बजाज, दीपक डालमिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, अमित मस्कारा, राकेश किल्ला सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button