सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
कुमावत समाज विकास समिति (चम्मालिसा) सूरत का प्रथम स्नेह मिलन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न

सूरत। कुमावत समाज विकास समिति (चम्मालिसा) सूरत द्वारा आयोजित प्रथम होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास, भाईचारे और सामाजिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, कार्यकारिणी सदस्य एवं सैकड़ों समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जी घोड़ावड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश पर्यवेक्षक टीकम जी मावर (थांवला) उपस्थित रहे। अतिथियों का समाजजनों द्वारा पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया गया।



