TextileUncategorizedसूरत सिटी

रघुवीर ट्रेड सेंटर मार्केट के पार्किंग ढलान पर रिक्शा पलटने से चालक की मौत

तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

सूरत — शहर के उधना क्षेत्र स्थित रघुवीर ट्रेड सेंटर मार्केट में एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पार्किंग के ढलान पर रिक्शा का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, उधना क्षेत्र में रहने वाला तथा मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी 23 वर्षीय फिरोज खुर्दीन अंसारी पिछले कुछ वर्षों से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रिक्शा चलाकर अपना गुजर-बसर करता था। घटना के दिन वह अपने खाते से कपड़े का माल भरकर उधना चार रास्ता के पास स्थित रघुवीर ट्रेड सेंटर मार्केट पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि मार्केट के पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करते समय ढलान पर अचानक रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। रिक्शा पर नियंत्रण खोने के बाद फिरोज ने जान बचाने के लिए चलती रिक्शा से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर चोट के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रिक्शा की गति अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button