सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मर्यादा क्वेस्ट – चलो खोजें मर्यादा का मर्म” प्रतियोगिता का आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा

सूरत।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। अध्यक्ष सुमन जी बैद ने सभी का स्वागत करते हुए मर्यादा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रतियोगिता के निर्णायक अंजू जी धाकड़ एवं मधु झाबक ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता का संचालन सुमन जी बैद, ललिता जी पारख एवं मैना जी बैद द्वारा किया गया। प्रथम बजर राउंड के साथ प्रतियोगिता का आरंभ हुआ, द्वितीय राउंड मर्यादा पत्र क्विज, तृतीय राउंड मर्यादा परिस्थितियाँ तथा चतुर्थ राउंड मर्यादा से जुड़े अपने अनुभव पर आधारित रहा, जिसके पश्चात बहनों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। प्रतियोगिता में चार-चार बहनों के चार ग्रुप बनाए गए। निर्णायकों द्वारा घोषित परिणामों में प्रथम स्थान जयतुलसी ग्रुप (गर्विता पारख, पिंकी मेहनोत, मधु सिंघी, कृष्णा पुगलिया), द्वितीय स्थान जयभिक्षु ग्रुप (सुमित्रा श्यामसुखा, सुशीला सुराणा, दिव्या पारख, प्रिया पुगलिया), तृतीय स्थान जय महाप्रज्ञ ग्रुप (अंकिता बैद, नेहा पारख, शिल्पा कोठारी, रेखा चौधरी) तथा सांत्वना पुरस्कार जय महावीर ग्रुप (टीना चत्रावत, पूजा बुच्चा, रेणु पारख, राजू बोथरा) को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। अंत में मंत्री मधु झाबक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button