गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
झुठा छोड़ना सामाजिक अपराध है-आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वर
अन्न का अपमान, ईश्वर के अपमान के बराबर-खरतरगच्छाधिपति

रविवार को भक्ति सर्गम म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
08 उपवास के तपस्वियों का अभिनन्दन होगा
बाड़़मेर 30 अगस्त। कोटड़िया-नाहटा ग्राउण्ड स्थित सुधर्मा प्रवचन वाटिका में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ चातुर्मास कमेटी के तत्वाधान में संघ शास्ता वर्षावास 2025 का चातुर्मास खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्रीजिनमणिप्रभसूरीश्वर म.सा. की पावन निश्रा व बहिन म.सा. साध्वी डाॅ. विधुत्प्रभाश्री व श्रमण-श्रमणीवृन्द के पावन सानिध्य में शनिवार को आचार्यश्री ने श्रावकों सम्बोधित करते हुए कहा कि झूठा छोड़ना एक तरह से अपराध है। आप सोच रहे होंगे अपराध कैसे हो सकता है। अपराध ऐसे कि आप किसी शादी में या अन्य आयोजन में भोजन करने जाते है,वहां व्यक्ति ने निमंत्रण देने वाले ने बड़े चाव से आपके लिए शानदार सजावट, कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन बनवाया। वो इस भाव से बनवाया कि आप भोजन करने आए तब आपको किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए सारी व्यवस्था करता है। उसने सारी उम्र मेहनत करके पैसे जोड़े और वो आप पर खर्च कर रहा है इसलिए कि आप जब आए तब सारी सुविधाए उपलब्ध हो। आप जाकर क्या करते है महंगी मिठाई एवं अन्य भोजन खाने की बजाए झूठा छोड़कर जाते है तब आप उसकी भावनाओं के साथ कुठाराघात करते है। ये धोखा एक अपराध ही तो है।

आप कई धाार्मिक स्थलों में जब आप भोजन करने जाते है वहां देखों की अन्न का एक दाना तक झूठा छोड़ने नही दिया जाता। अच्छा झूठा छोड़ने से आपको क्या मिला! मगर सामने वाले के कितना नुकसान हुआ ये सोचा आपने। हमारे स्वामीवात्सलय में देखें हजारों लोगों का खाना सब मिलाकर देखों तो झूठे की एक थाली नही भरी जाए। यही व्यवहार जीवन में लाए। इस सामाजिक अपराध को छोड़े एवं अन्न का अपमान नही करें ये समझे की उसे उगाने में कितना समय लगा है, कितनी मेहनत लगी है। संकल्प लेकर उठे की आज के बाद कभी झूठा नही छोड़ेगे।

चातुर्मास कमेटी के सचिव बाबुलाल बोथरा व मीडिया संयोजक कपिल मालू ने बताया कि सुधर्मा प्रवचन वाटिका में शनिवार को 10 उपवास, 09 उपवास सहित कई तपस्वियों का कमेटी की ओर से लाभार्थी परिवारों द्वारा अभिनन्दन किया गया और उदयपुर से गुरूभक्त आजाद नाहर, हेमलता नाहर गुरूदेव के दर्शन करने बाड़मेर पहुंचे उनका बहुमान किया गया।

रविवार को दोपहर 02.00 बजे से 04.00 बजे तक भक्ति सर्गम म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तपस्वियों के वरघोड़ा व स्वामीवात्सल्य को सफल बनाने वाले जैन श्री संघ बाड़मेर व सम्पूर्ण संगठनों, संस्थाओं, मण्डलों, श्री कांतिमणि भक्त परिवार व शहर के वरिष्ठजनों व युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज 08 उपवास के तपस्वियों का बहुमान किया जायेगा और प्रातः 09.15 बजे दैनिक प्रवचनमाला आयोजित होगी।