सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री श्याम सरकार यात्रा संघ का 10वां वार्षिक महोत्सव 26 जनवरी को

भजन संध्या, श्याम मिलन एवं जनसेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे

सूरत।श्री श्याम सरकार यात्रा संघ के 10वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को श्री श्याम मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के पंचवटी हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:21 बजे भजन संध्या से होगा।
भजन संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा एवं स्थानीय भजन गायक राकेश अग्रवाल बाबा श्याम को अपने भजनों से रिझाएंगे। इस अवसर पर बाबा श्याम के दरबार का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन, सवामणी एवं 56 भोग अर्पण किया जाएगा।
रात्रि 8:00 बजे श्याम रसोई तथा 10:00 बजे बाबा का खजाना खोला जाएगा।
संयोजक विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि महोत्सव में दरबार श्रृंगार, ज्योत प्रज्ज्वलन, सवामणी एवं 56 भोग, आरती, प्रचार सहयोगी, बधाई एवं लकी ड्रॉ, श्याम रसोई, हेल्थ हाउजी, व्हील चेयर एवं सिलाई मशीन सहयोग जैसे कई यजमान बनाए गए हैं।
संयोजक योगेश केडिया ने जानकारी दी कि जनसेवा की श्रृंखला में 26 जनवरी सुबह 10:30 बजे श्याम कुंज हॉल में डॉ. मुकेश पाराशर एवं डॉ. पूनम पाराशर द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा, दैनिक जीवनचर्या तथा विभिन्न बीमारियों के निदान पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
संयोजक विनय तुलस्यान ने बताया कि 25 जनवरी शाम 6:30 बजे भारती मैया आनंद धाम वृद्धाश्रम, पिपलोद में “एक निवाला अपनों के नाम, चलो बांटे खुशियां तमाम” कार्यक्रम के तहत वृद्धजनों के साथ भोजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर माथुर भाई सवाणी (किरण हॉस्पिटल) एवं विनोद अग्रवाल (लक्ष्मी हरी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मनोज गोयल, रोशन मोदी, कौशल खंडेलिया, कैलाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महेंद्र पोद्दार, विशाल चौधरी, संदीप चौधरी, देवीदत्त चौधरी, गौतम टेकड़ीवाल एवं कन्हैयालाल टेकड़ीवाल विशेष अतिथि एवं मुख्य यजमान होंगे।
संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य महोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button