businessक्राइमगुजरातसूरत सिटी

कपड़ा व्यापारी के साथ 63.64 लाख रुपये की ठगी करने वाली तिकड़ी को इकोसेल ने दबोचा

दलाल सागर ठूमर,व्यापारी शैलेषकुमार काणाणी व दर्शन काणाणी गिरफ्तार

सूरत। अलथाण क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी के साथ 63.64 लाख रुपये की ठगी करने वाले दलाल समेत तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच की इकोसेल टीम ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः राजस्थान निवासी और वर्तमान में अलथाण डीमार्ट के सामने रामेश्वर हिल्स में रहने वाले राजेशभाई मोहनलाल सुर्या (उम्र 52 वर्ष) ‘वृद्धि इम्पेक्स प्रा. लि.’ नामक फर्म के जरिए रिंग रोड स्थित साईं मार्केट में कपड़े का व्यवसाय करते हैं।

कुछ समय पूर्व कपड़ा दलाल सागर मनसुख ठूमर (निवासी: दिव्यशक्ति सोसायटी, पुनागाम) ने उन्हें दर्शन मगन काणाणी (निवासी: शांतिनिकेतन सोसायटी, पुनागाम) और शैलेष शंभु काणाणी (निवासी: सूर्यदेव रो-हाउस, सिमाडा सरथाणा) से मिलवाया।

तीनों ने खुद को प्रतिष्ठित व्यापारी और दलाल बताते हुए राजेशभाई को भरोसे में लेकर कहा कि वे सूरत में कई व्यापारियों से उधारी में कपड़ा खरीदकर समय पर भुगतान करते हैं, और यदि वे भी उधारी में माल देंगे तो निश्चित लाभ मिलेगा।

विश्वास में लेकर आरोपियों ने 21 दिसंबर 2023 से 30 अप्रैल 2024 के बीच बेंगलुरु फैब्रिक का कपड़ा टुकड़ों में खरीदते हुए शैलेषकुमार काणाणी ने कुल 43,83,492 रुपये का माल उठाया, जिसमें 4,84,425 रुपये नकद चुकाए जबकि 37,99,067  रुपये नहीं चुकाए। वहीं दर्शन काणाणी ने अपनी फर्म ‘शिव एंटरप्राइज’ के नाम पर 27,84,012 रुपये का माल लिया जिसमें से केवल 2,19,000 रुपये का भुगतान किया और 25,65,012 रुपये की राशि बाकी रखी।

इस प्रकार कुल 63,64,079 रुपये की राशि का भुगतान न कर तीनों ने ठगी की। इस संबंध में राजेशभाई सुर्या ने क्राइम ब्रांच की इकोसेल में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर इकोसेल टीम ने कार्रवाई करते हुए कपड़ा दलाल सागर ठूमर, व्यापारी शैलेषकुमार काणाणी और दर्शन काणाणी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच इकोसेल के पीएसआई वाय.जी. गिरनार द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button