सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का मदुरै में भव्य स्वागत
तिरुचिरापल्ली–भगत की कोटि ट्रेन को मदुरै तक बढ़ाने की मांग का ज्ञापन सौंपा

मदुरै (तमिलनाडु):रेलवे संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के मदुरै आगमन पर मदुरै प्रवासी राजस्थानी समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि बाड़मेर–जैसलमेर–बालोतरा के सांसद के स्वागत में उन्हें साफा, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों ने सांसद को प्रवासियों की प्रमुख मांगों से अवगत कराया। इसमें मदुरै से जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित राजस्थान के प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने तथा तिरुचिरापल्ली से भगत की कोटि तक चलने वाली ट्रेन को मदुरै तक विस्तार देने की मांग प्रमुख रही।
सांसद बेनीवाल ने इन मांगों को रेल मंत्री तक शीघ्र पहुंचाने और मदुरै व आसपास के स्टेशनों से संचालित रेल सेवाओं को मदुरै तक विस्तारित कराने के लिए त्वरित प्रयास का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व सांसद ने परिवार सहित मदुरै स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में देवी मीनाक्षी की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मोहनलाल चौधरी, नेनमल कोठारी, पुनमाराम प्रजापत, प्रकाश चौधरी, लाधुराम विश्नोई, रूपाराम डऊकिया, पंकज कोठारी, मुकेश चारण, श्रीपाल हरण, दिलखुश बाफना, लक्ष्मण चौधरी, गोविंदराम, देवीलाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ये जानकारी मदुरै राजस्थानी प्रवासी समाज के प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने दी।




