businessTextileसूरत सिटी

एनटीएम मार्केट चुनाव–2026 निर्विरोध सम्पन्न, एकता की मिसाल पेश

सूरत।न्यू टेक्सटाइल मार्केट (एनटीएम) की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित चुनाव वर्ष 2026 निर्विरोध सम्पन्न हो गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2026 को होने वाले चुनाव के लिए कुल 31 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव प्रक्रिया के तहत 2 जनवरी 2026 नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। इस दौरान 10 उम्मीदवारों ने आपसी सहमति एवं सामूहिक प्रयास से अपने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनाव टालने का निर्णय लिया और मार्केट में एकता एवं सामंजस्य का परिचय दिया।
इसके परिणामस्वरूप सर्वसम्मति से 21 सदस्यों का चयन कर लिया गया और चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन, सह-चुनाव अधिकारी गुरुमुख कुंगवानी एवं योगेश रामसीसरिया ने इस सकारात्मक निर्णय के लिए मार्केट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में एनटीएम मार्केट को नई दिशा देगी और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
एनटीएम मार्केट की नवगठित कार्यकारिणी में तिलोकचंद गांधी,हरेश लखानी,राजेश गुलवानी,विनोद छाबड़ा,मो.हारून,ईश्वरदत्त छाबड़ा,सुनील गुप्ता,गुलशन नंदवानी,दीनदयाल अग्रवाल,मनोज जोगानी,रामदयाल बंसलविपिन शर्मा,तेजू टेकवानी,गोकुलचंद आर. बजाज,नंदकिशोर अग्रवाल,जगदीश गोयल,दिनेश गोयल,बिपिन कुमार गर्ग,राजेंद्र राठी,मनोहर सिंह नरंगकिशन सिंह किंरा का चयन हुआ।एनटीएम मार्केट के व्यापारियों ने निर्विरोध चुनाव को आपसी विश्वास, एकजुटता और परिपक्वता का प्रतीक बताते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button